विभिन्न विषयों में आधारित नागपुरी गीत

डॉ. रामजय नाईक
सहायक प्राध्यापक (नागपुरी भाषा विभाग)
जगन्नाथ नगर महाविद्यालय, धुर्वा
राँची (झारखण्ड)

Abstract

गीत, मानव के जीवन में अह्म भूमिका निभाती है। यह लोगों के जीवन में मनोरंजन के साथ-साथ खुशी, उमंग,उल्लास, रीति-रिवाज एवं सुख-दुःख में साथ देने वाला एक गेय रचना है। इसे लोग अपने दैनिक जीवन में कई तरह से प्रयोग में लाते हैं। जिसमें सभी गीतों का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। उसकी विशेषताउसके गुण-दोष, आकार-प्रकार,गाने के राग-छंद, अलंकार, रस, और उदेश्य आदि होते हैं। इसी प्रकार नागपुरी भाषी क्षेत्र में कुछ ऐसे गीत मिलते हैं जो मनोरंजन के साथ में प्रेरणादायक सिध्द होते हैं। उसमें ज्ञान भरी बातें समाहित रहती हैं। नागपुरी के देश भक्ति गीत-देश भक्ति गीत ऐसे गीत हैं जिनमें राष्ट्रीयता की भावना का रस निहित हो। प्रायः देश पर विकट समस्या आने पर या राष्ट्रीय सुधारों के लिए इन गीतों का प्रयोग किया जाता है। इससे देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है।“1 इसी प्रकार नागपुरी के वरिष्ठ सांस्कृतिककर्मी मधु मंसुरी हँसमुख कहते हैं कि-”राष्ट्रीयता की भावना, सामाजिक-भावना जिन विषयों में, बोलों में, गीतों में समाहित है उस गीत को देश भक्ति गीत या राष्ट्रीय गीत कहते हैं।“2”देश भक्ति पवित्रसलिला भागीरथी के समान है जिसमें स्नान करने से शरीर ही नहीं, अपितु मनुष्य का मन और अन्तरात्मा भी पवित्र हो जाती है। स्वदेश की रक्षा और उसकी उन्नति के लिए अपना तन-मन-धन देश के चरणों में समर्पित कर देना ही देश भक्ति है व देश प्रेम है। जन्म भूमि के प्रति निष्ठा रखना मनुष्य का नैसर्गिक गुण है। जिसकी धूली में लोट-पोट कर हम बड़े हुए, जिसने हमें रहने के लिए अपने मृदुल अंक में आवास दिया, उसकी सेवा से विमुख होना कृतध्नता है।

error: Content is protected !!
Scroll to Top