माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की ऑनलाइन शिक्षा के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन
प्रगति त्रिपाठीरिसर्च स्कॉलरशिक्षा संकाय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालयझाँसी (उत्तर प्रदेश) शोध सारांश वर्तमान डिजिटल युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और ऑनलाइन शिक्षा माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। ऑनलाइन शिक्षा ने परंपरागत शिक्षण-पद्धतियों की तुलना में नए अवसर और चुनौतियाँ उत्पन्न की हैं। […]
